जिंदगी की जंग हारी Ankita... अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया शव, कल युवती ने तोड़ा था दम
Monday, Aug 29, 2022-11:15 AM (IST)
दुमकाः झारखंड के दुमका में कथित तौर पर एक तरफा प्रेम के प्रस्ताव को ठुकराने के लिए एक लड़के द्वारा आग लगाने के बाद दम तोड़ देने वाली 12वीं कक्षा की युवती को आज अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया।

दरअसल, दुमका में कथित रूप से शाहरुख नामक एक युवक द्वारा एक तरफा प्यार में कक्षा 12वीं की एक लड़की पर पेट्रोल डालकर जला देने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। रविवार युवती की मृत्यु हो गई है। वहीं मामले में आरोपी शाहरुख को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि अंकिता की मौत की सूचना के बाद दुमका शहर में तनाव की स्थित पैदा हो गई है। तनाव को देखते हुए दुमका में पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इतना ही नहीं सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात की गई है।


