पत्नी की हत्या कर दोस्त के घर में दफनाया शव, 16 महीने बाद बरामद, JCB से जमीन खोदकर निकाला कंकाल

2/10/2023 5:10:10 PM

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेम विवाह करने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को दोस्त के घर में दफना दिया। 16 महीने बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से जमीन खोदकर शव का अवशेष बरामद कर लिया है।
PunjabKesari
16 महीने बाद शव बरामद
मामला जिले के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा साहू टोला का है। यहां 30 वर्षीय मनीष बरनवाल नामक शख्स ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और शव को दोस्त के घर दफना दिया। इसके बाद मनीष ने पचंबा थाना में कांड संख्या 09/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद से पुलिस लगातार मामले का अनुसंधान कर रही थी। इस दौरान सारे बिंदुओं की जांच के बाद पुलिस ने शक के आधार पर मनीष से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को शव दोस्त के घर में दफनाने की बात बताई, जिसके बाद पुलिस मनीष को लेकर माल्डा आयी और उसके द्वारा बताए गए स्थान पर जेसीबी की मदद से खुदाई की तो वहां से पत्नी के शव के अवशेष बरामद किए गए। वहीं, शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
PunjabKesari
ये है मामला
दरअसल, मृतका ने दूसरे संप्रदाय के पड़ोसी मनीष कुमार से प्रेम विवाह किया था। इस शादी पर मृतका के पिता ने उसके प्रेमी पति मनीष पर केस भी किया था, लेकिन लड़की ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह की बात स्वीकार करने पर मनीष को बरी कर दिया गया। इसके बाद दोनों पचंबा में रह रहे थे। इसी बीच दोनों की एक बेटी भी हुई। अक्टूबर 2021 को अचानक युवती रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। 3 महीने बाद पति मनीष ने पचंबा थाना में कांड संख्या 9/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर मनीष से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि विजयदशमी की रात वह पत्नी को अपनी कार से लेकर आया और रास्ते में हत्या कर दी और शव को एक मिट्टी के घर में दफना दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static