गिरिडीह की बेटियां गोवा में दिखाएंगी अपना हुनर, राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

Monday, Aug 19, 2024-04:28 PM (IST)

गिरिडीह:गोवा में राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 19 से 28 अगस्त तक आयोजित रहेगी। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह की बेटियां झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए सोमवार को रवाना हो चुकी हैं।

झारखंड टीम में शामिल मधु कुमारी, सादगी यदुवंशी, प्राशु कुमारी भाग लेने के लिए गिरिडीह रायफल एसोसिएशन सचिव और शूटिंग कोच रवि कुमार के साथ सोमवार को रवाना हुई। ये सभी प्रतिभागी 10 मीटर एयर पिस्टल, 50 मीटर राइफल और 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में निशानेबाजी का हुनर  दिखाएंगी।

जिला निशानेबाजी संघ के सदस्यों ने सभी को शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना किया और कहा कि पूरा विश्वास है कि सभी लोग पदक जीत कर गिरिडीह ही नहीं पूरे झारखंड का नाम रोशन करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static