सरायकेला में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Tuesday, Aug 27, 2024-03:47 PM (IST)

सरायकेलाः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक सनसनी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीहा में मंगलवार सुबह की है। घायल शख्स की पहचान सुभाष प्रमाणिक के रूप में हुई है।   मंगलवार सुबह तकरीबन 9.30 बजे सुभाष  अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।गोली सुभाष के कंधे में लगी है। आनन- फानन में उसे जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इधर, खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहे है। वहीं घायल सुभाष का भी आपराधिक इतिहास रहा है।  साथ ही बताया जा रहा है कि सुभाष कृष्णा गोप हत्याकांड का गवाह है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static