मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत, गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हराया

6/26/2022 5:36:56 PM

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती के बाद कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हरा दिया है। जानकारी के अनुसार 21वें राउंड के बाद नेहा तिर्की को 94489 वोट मिले हैं। इसी क्रम में गंगोत्री कुजूर को 71202 वोट मिले हैं। बता दें कि इसमें अभी पोस्टल बैलेट के मत शामिल नहीं हैं।

ज्ञात हो कि मांडर विधानसभा उपचुनाव के 23 जून को हुए मतदान में 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि आज सुबह 8 बजे से रांची के पंडरा कृषि बाजार मंडी में मांडर उपचुनाव की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच प्रारंभ हुई। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की है। मतदान में कुल 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। रांची में अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मांडर विधानसभा सीट से गंगोत्री कुजूर वर्ष 2014 में भाजपा की विधायक रह चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static