झारखंड में कोरोना ने पसारे पैर...राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 166, रांची में सबसे अधिक मरीज

Monday, Apr 17, 2023-12:14 PM (IST)

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है। लगातार आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, कुल मिलाकर कोरोना के 166 संक्रमित मरीज हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड में Congress की 'जय भारत सत्याग्रह यात्रा' हुई समाप्त, 30,000 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
ये भी पढ़ें-​​​​​​​ सुदेश कुमार महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- झारखंड के आज और कल दोनों को बर्बाद कर रही है सरकार


रांची में कोरोना संक्रमण के 63 मरीज
बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 908 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 27 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले राजधानी रांची में हैं। रांची में कोरोना संक्रमण के 63 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। दूसरे नंबर पर पूर्वी सिंहभूम जिला है, जिसमें मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिर देवघर, सरायकेला, कोडरमा में भी कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-​​​​​​​ नियोजन नीति को लेकर कल CM हाउस का घेराव करेंगे युवा, मुख्यमंत्री आवास के पास लागू रहेगी धारा 144
ये भी पढ़ें-​​​​​​​ झारखंड के 6 जिले का तापमान 40 के पार...हीट वेव को लेकर अलर्ट, मौसम विभाग ने बच्चों व बुर्जुगों को ध्यान रखने की दी सलाह

मास्क को किया गया अनिवार्य 

वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देख राज्य के कई स्थानों पर मास्क लगा कर रहने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में प्रवेश से पहले मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार भी एक्टिव मोड में हैं। केंद्र सरकार ने भी राज्य को अलर्ट रहने और बेड की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया है। राज्य के कई अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static