आदिवासियों की आबादी घटाने की सबसे बड़ी जिम्मेवार है कांग्रेस: भाजपा

Friday, Sep 29, 2023-12:19 PM (IST)

रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला किया। उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस कांग्रेस के साथ राज्य की सत्ता पर काबिज हैं उसी कांग्रेस ने आदिवासियों को दर- दर भटकने को मजबूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बड़े पैमाने पर आदिवासियों की जमीन छीनकर सरकारी दफ्तर, फैक्ट्री, आदि का निर्माण हुआ, लेकिन आदिवासियों के पुनर्वास की चिंता नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उसी का दुष्परिणाम है कि आदिवासियों की आबादी घटती चली गई। उन्होंने कहा की इसके अतिरिक्त राज्य में धर्मांतरण के कारण भी आदिवासी समाज अपनी पहचान और परंपरा से कटता चला गया। उरांव ने कहा कि आज राज्य के हजारों जनजाति परिवार दूसरे प्रदेश में रोजी रोटी के लिए पलायन कर गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी जिस कांग्रेस से मिलकर सरकार चला रहे उसी से आदिवासियों की आबादी क्यों घटी इसका सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासियों की जमीन छीनकर कभी उजाड़ने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि आज भी हेमंत सरकार में गरीब आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही। बिचौलिए दलाल रोज जमीन बेंच रहे, लेकिन राज्य सरकार केवल देख रही क्योंकि आदिवासी समाज की चिंता मुख्यमंत्री को नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल आदिवासी बोल देने से आदिवासी नहीं हो जाता आदिवासी के लिए जीने का जज्बा चाहिए। मुख्यमंत्री के नजरों में केवल उनका परिवार ही राज्य में अकेला आदिवासी है इसलिए वे केवल अपने परिवार की ही चिंता करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static