Dhanbad News... NEET परीक्षा में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने फूंका PM मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

Sunday, Jun 23, 2024-06:39 PM (IST)

रांची: नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक पर कांग्रेस पार्टी देश भर में आंदोलन कर रही है। झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर नीट परीक्षा में धांधली का विरोध जताया।

पुतला दहन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ के खिलाफ देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी है। नीट परीक्षा में छोटी से छोटी लापरवाही की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीट में धांधली मामले में सुप्रीम कोर्ट के उठाये गए सख्त कदम की कांग्रेस पार्टी सराहना करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static