बाल पत्रकारों की चुनौतियों को आसान बनाने के लिए सम्मिलित प्रयास की जरूरत: हेमंत सोरेन

11/14/2020 8:54:53 AM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाल पत्रकारों के समक्ष चुनौती आसान नहीं है और इसे आसान बनाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा। सोरेन ने बाल पत्रकारों से बातचीत करने के क्रम में कहा कि लॉकडाउन में लोगों के साथ-साथ बच्चों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
PunjabKesari
इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार चिंतन मंथन हो रहा है। बच्चों के पाठ्यक्रम में कटौती की गई है। समय बदल रहा है। अब शिक्षा का महत्व है। इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चे आच्छादित हों। इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील है। अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो आने वाली पीढ़ी भी स्वाभाविक रूप से सशक्त होगी।
PunjabKesari
सीएम ने कहा कि बाल पत्रकारों का प्रयास सराहनीय है। बच्चों के पाठ्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम कानून से संबंधित जानकारी भी होनी चाहिए ताकि बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी कानूनों के संबंध में जान सकें। कई अभिभावक गरीबी की वजह से बच्चों को बेच देते हैं। यह दु:खद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static