PCR के 181 जवानों की पासिंग आउट परेड के दौरान कर्नल ने कहा- सेना से लोगों को भारी अपेक्षाएं

3/20/2022 10:39:11 AM

 

रामगढ़ः पंजाब रेजिमेंटल सेंटर (पीआरसी) के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल तरुण सति ने 181 जवानों की पासिंग आउट परेड के दौरान कहा कि सेना पर देश के लोगों को जबरदस्त विश्वास है और जवानों को इस विश्वास को कायम रखते हुए सेना की उच्च परंपराओं को आगे बढ़ाना होगा।

कर्नल तरुण ने अपने संबोधन में यह आह्वान किया। कर्नल तरुण ने सभी जवानों का आह्वान किया, ‘‘भारतीय सेना की वीरता एवं साहस की उच्च परंपराओं को कायम रखना हमारा धर्म है।'' उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश तमाम बाहरी एवं भीतरी खतरों का मुकाबला कर रहा है।

इस कठिन समय में देश के लोगों का भारतीय सेना के प्रति पूर्ण विश्वास है जिसे देखते हुए नये सैनिकों पर काफी जिम्मेदारियां है।'' आज की परेड में 181 जवानों ने प्रशिक्षण संपन्न करने के बाद सेना की पंजाब रेजिमेंट में सेवा प्रारंभ की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static