CM हेमंत ने ''स्वस्थ नारी सशक्त परिवार'' अभियान का किया शुभारंभ, कहा- स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की पहचान होती है

Thursday, Sep 18, 2025-11:17 AM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते मंगलवार को रांची स्थित सदर अस्पताल में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर सोरेन ने महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त परिवार और समाज की नींव बताया और सभी को इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari

सोरेन ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट से भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की जानकारी साझा की। ज्ञातव्य हो कि यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाना है। झारखंड में यह विशेष अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कैंप और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं और बच्चियों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श के साथ-साथ एनीमिया मुक्त भारत, कैंसर स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों में कुपोषण रोकने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

PunjabKesari

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित करने की पहल की है कि महिलाएं और बच्चियां स्वस्थ रह सकें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। सोरेन ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की पहचान होती है और यह देश की आधारशिला भी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का निर्देश भी दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static