रामगढ़ सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए CM हेमंत सोरेन ने प्रकट किया शोक

10/6/2022 7:55:40 PM

रांचीः झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से 5 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक प्रकट किया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि रामगढ़ के हेहल में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 5 लोगों की अकाल मृत्यु अत्यंत कष्टदायक है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल 3 लोगों का इलाज जिला प्रशासन की निगरानी में चल रहा है।
 

बता दें कि रामगढ़ शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर रामगढ़ पतरातू फोरलेन पर बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल में दानिश पेट्रोल टंकी के सामने ये सभी आठ लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी शाम करीब चार बजे कोयले से लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना में मारे गए पांच लोगों में से चार एक ही परिवार से थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static