पैतृक गांव पहुंचे CM हेमंत, परिवार सहित बाहा पर्व में होगें शामिल

3/9/2023 11:20:56 AM

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीती बुधवार की रात करीब 8.30 बजे होली मनाने अपने पैतृक गांव गोला प्रखंड के नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मां रुपी सोरेन और अन्य रिश्तेदार भी शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

PunjabKesari

CM का किया गया जोरदार तरीके से स्वागत
मुख्यमंत्री के आने पर रामगढ़ की उपायुक्त माधवी मिश्रा और पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने उनका स्वागत किया और उन्हें पौधा देकर होली की बधाई दी। दूसरी ओर परिजनों और गांव के लोगों ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित उनके परिवार का पारंपरिक रीति- रिवाज लोटा पानी के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया। बता दें कि गोला प्रखंड के नेमरा गांव में मुख्यमंत्री बाहा पर्व में शामिल होंगे।

PunjabKesari

CM बाहा पर्व में लेंगे भाग
इस दौरान हेमंत सोरेन पैतृक गांव में आदिवासी समाज के लोगों के साथ बाहा पर्व में भाग लेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन के बाद कार्यक्रम की वृहद तैयारी की जा रही है। जाहेर स्थान की साफ- सफाई की जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण पूजा में भाग लेंगे। पाहन श्याम लाल सोरेन मुख्यमंत्री को बाहा पूजा कराएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static