CM हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को दी ईद-उल-अज़हा की अनेक-अनेक मुबारकबाद

7/21/2021 5:19:50 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्डवासियों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद और अनेक-अनेक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि कोरोना के इस संक्रमण काल में नियमों का सख्ती से पालन कर त्योहार मनाएं। इस बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उरांव एवं विधायक दल नेता आलमगीर आलम सहित प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने राज्यवासियों को ईद-उल-अजहा बकरीद की हार्दिक बधाई दी है।
 

डॉ. उरांव ने कहा बकरीद का त्योहार बलिदान, त्याग का संदेश देता है एवं इंसान के जीवन में ईश्वर के प्रति विश्वास और आत्मसमर्पण की प्रेरणा देता है। परस्पर प्रेम, सहयोग, मित्रता व गरीबों एवं अपने आस पास के लोगों का ध्यान रखने की भी हमें बकरीद का त्योहार संदेश देता है। कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने राज्यवासियों को बकरीद की बधाई देते हुए कहा भारत में ईद उल अजहा के दिन ऐसा प्रतीत होता है मानो यह त्योहार पूरे देशवासियों का हो। हमारी संस्कृति और परंपरा रही है कि यहां हमेशा से हम सभी त्यौहार मिलजुलकर, आपसी प्रेम और भाईचारगी के साथ मनाते रहे हैं। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण को देखते हुए ईद उल अजहा का त्यौहार सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाऐं।

लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने झारखंड वासियों को बकरीद की बधाई देते हुए यह त्यौहार त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा जिस तरह कोरोना का संकट आज पूरी दुनिया के सामने है उसकी वजह से इबादत तो हो रही है लेकिन हिफाजत के साथ और इस इबादत में जुनून और जज्बे में कोई कमी नहीं है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static