विधायक सुखराम उरांव के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए CM चंपई, नवविवाहित दंपति को दिया आशीर्वाद
Wednesday, Feb 07, 2024-01:09 PM (IST)
Chaibasa: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन चक्रधरपुर के बनमालीपुर में विधायक सुखराम उरांव के सुपुत्र सन्नी उरांव के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कई पूर्व मंत्री, विधायक समेत विभिन्न समाज के लोग भी इस समारोह में पहुंचे।

सीएम चंपई सोरेन ने नव विवाहित दंपति को फूलों का गुलदस्ता देकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद सन्नी उरांव व पुत्रवधू उषा उरांव ने मुख्यमंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के बरमालीपुर आवास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बता दें कि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के जेष्ठ पुत्र सन्नी उरांव का विवाह 4 फरवरी को संपन्न हुआ था। मंगलवार को रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे थे

