झारखंड के पूर्व राज्यपाल के निधन पर हेमंत सोरेन और द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

2/17/2021 10:59:50 AM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोइस के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं विधि के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। वहीं द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि एम. रामा जोइस ने एक कुशल प्रशासक, न्यायविद के रूप में अपनी अमिट पहचान स्थापित की। वे एक धार्मिक व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static