झारखंड के नए प्रतीक चिह्न के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को किया आमंत्रित

8/14/2020 2:57:48 PM

 

रांचीः झारखंड के नए प्रतीक चिह्न का अनावरण आज किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से आज शाम मुलाकात कर उन्हें झारखंड सरकार के नए प्रतीक चिह्न के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

बता दें कि झारखंड राज्य के लिए पिछली सरकार की पहल पर नया चिह्न तैयार किया गया है और इसे कई बड़े कलाकारों के परामर्श के आधार पर डिजाइन किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static