मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
Monday, Apr 14, 2025-06:48 PM (IST)

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के मंत्री हफीजूल हसन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मरांडी ने गिरिडीह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्री हफीजूल हसन के बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि वे भारतीय संविधान से ऊपर शरीयत कानून को मानते हैं।
"कांग्रेस, झामुमो के लोग संविधान से नहीं शरीयत से देश और प्रदेश को चलाना चाहते हैं"
मरांडी ने कहा कि बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस, झामुमो के लोग चाहे लोकसभा, राज्यसभा हो या विधानसभा, संविधान को पॉकेट में लेकर घूमते हैं जो संविधान का भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन का यही वास्तविक चरित्र है जिसका प्रकटीकरण हफीजुल हसन की जुबान से प्रकट हुआ है। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर जिस प्रकार से एक संवैधानिक पद पर बैठे राज्य के मंत्री से संविधान का अपमान हुआ यह अक्षम्य अपराध है। राष्ट्र विरोधी, संविधान विरोधी बयान है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल मंत्रिमंडल से हफीजुल हसन को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो से सवालिया लहजे में पूछा कि वे बताएं कि हफीजुल हसन के बयान से पार्टी सहमत है या असहमत।
मरांडी ने कहा कि यदि मंत्रिमंडल से हफीजुल हसन की बर्खास्तगी नहीं होती है तो यह माना जाएगा कि इंडी गठबंधन के लोग मंत्री हफीजुल हसन के बयान से सहमत हैं और संविधान के पालन का केवल नाटक करते हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में आकंठ डूबा इंडी गठबंधन शरिया के आधार पर देश चलाना चाहते हैं। आज जो हिंदू समाज के पर्व त्यौहार में जो पत्थरबाजी होती है, तनाव होते हैं यह तुष्टिकरण नीति को इंडी गठबंधन की सत्ता के द्वारा ऐसे संविधान विरोधियों के संरक्षण का परिणाम है। मरांडी ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। पूरे प्रदेश में पार्टी आंदोलन करेगी। जनता को जानना चाहिए कि कांग्रेस, झामुमो के लोग संविधान से नहीं शरीयत से देश और प्रदेश को चलाना चाहते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
भूइंहरि जमीन की हेराफेरी में CMO और CM हेमंत की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता: बाबूलाल मरांडी
