"झारखंड में घुसपैठ से बर्बादी पर चिंतित हैं चंपई सोरेन", शिवराज सिंह चौहान बोले- राज्य को बचाने के लिए वह BJP में हुए शामिल

Monday, Sep 02, 2024-12:13 PM (IST)

रांची: केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भाजपा में आने पर फिर एक बार प्रतिक्रिया दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन सच में झारखंड के टाइगर हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंदोलन की भट्टी में तप के निकले ऐसे नेता जिन्होंने झामुमो को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में भी चंपई की उल्लेखनीय भूमिका है। जनता में उनका आदर है वो झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं। चौहान ने कहा कि जिस ढंग से विदेशी घुसपैठ के कारण झारखंड तबाह और बर्बाद हो रहा है, बेटियों से शादी करके उनके नाम पर जमीनें खरीदी जा रही हैं वो चिंतित हैं। चौहान ने कहा कि जिस ढंग से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं , भ्रष्टाचार चरम पर है उससे चंपई सोरेन चिंतित हैं।

चौहान ने कहा कि जिस ढंग से चंपई सोरेन को अपमानित किया गया, मुख्यमंत्री होते हुए भी नियुक्ति पत्र नहीं बांटने दिए, कार्यक्रम नहीं करने दिए यह सब इसलिए हुआ क्योंकि झामुमो अब पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि इसलिए चंपई सोरेन ने झारखंड को बचाने के लिए भाजपा का दामन थामा है। ठगबंधन की सरकार जाना अब तय है। भारतीय जनता पार्टी अब सरकार बनाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static