"जनता को तरह-तरह की घोषणाओं से दिग्भ्रमित करने में जुटी है चंपई सरकार", बाबूलाल मरांडी का आरोप

6/29/2024 12:43:50 PM

रांची: बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता ठगबंधन सरकार से त्रस्त है। जनता ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी पर भरोसा जताया है और अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। ये बातें बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष आदि के साथ बैठक करने के दौरान कही।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी एलायंस के खिलाफ जनता ने मतदान किया। बाबूलाल ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में एनडीए को 9 सीट देकर झारखंड की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के अपनी बड़ी भूमिका निभाई है। बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लगातार राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करें। यह झूठी और निकम्मी सरकार मायावी भी है।

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर योजनाओं के प्रलोभन का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता को तरह- तरह की घोषणाओं से दिग्भ्रमित करने में जुटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसे बेनकाब करने को कहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static