मांडर उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यालय में मनाया जश्न

6/27/2022 1:10:29 PM

 

रांची: मांडर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को अब सुनिश्चित जीत मिलती हुई नजर आ रही है और जीत का संकेत मिलते ही झारखंड के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में अब जश्न मनाया।

इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जीत का जश्न मनाया और प्रदेश कार्यालय में तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ अपनी जीत को साझा किया। कार्यकर्ताओं का लड्डू से मुंह मीठा करा कर जीत का धन्यवाद दिया और पूरे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पटाखों की गूंज देखने को मिली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Dishant Kumar

Recommended News

Related News

static