छत्तीसगढ़ की BJP सरकार की कॉपी कर हेमंत सरकार ने लागू की मंईयां सम्मान योजना: उप मुख्यमंत्री

Sunday, Sep 01, 2024-10:47 AM (IST)

गिरिडीह: छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा बीते शनिवार शाम को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान पचंबा स्थित हरिचक में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा का पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्हें बड़ी माला पहनाई गई और भगवा टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर जिले के छह विस के मंडल अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों समेत अलग-अलग जिलों से आएं गिरिडीह के छह विस के विस्तारकों से संवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा गिरिडीह के छह विस सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जब डुमरी उपचुनाव को लेकर आजसू के चुनाव लड़ने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार बनाने के लिए छह विस सीटों पर भाजपा का चुनाव लड़ना तय है। बातचीत के क्रम में असम में हिमंता बिस्वा शरमा द्वारा जुम्मे की नमाज के दौरान विस में दो घंटे के जुम्मा ब्रेक पर पांबदी लगाने से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री समाज में समरसता होना चाहिए का हवाला देकर चुप हो गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब तक हर विस चुनाव पार्टी कमल फूल के चिन्ह पर लड़ती आई है और झारखंड विस चुनाव भी कमल फूल पर लड़ा जाएगा। चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं के सुझाव पर फैसला लिया जाएगा।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने झामुमो और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा की चिंता करने की जरुरत नहीं। वो चुनाव को लेकर अपने दलों के बारे सोचें, भाजपा में चार पूर्व मुख्यमंत्री है तो चुनाव के बाद सीएम का नाम स्वतः तय हो जाएगा। विजय कुमार शर्मा ने कहा कि अब हेमंत सरकार का सिर्फ 1 महीने का वक्त रह गया है। ऐसे में अभी कई और बड़ी घोषणा होना है। उसी में बिजली बिल माफी और महिलाओं को एक हजार का मातारी योजना भी शामिल है, लेकिन एक माह में कितने महिलाओं को हेमंत सरकार एक-एक हजार दे पाएगी, यही देखना है। इसी से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने इशारों में हेमंत सरकार के योजना को रेवड़ी बांटने से इंकार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यह योजना कई महीनों से लागू है। छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के तर्ज पर हेमंत सरकार ने योजना को लागू किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static