ऑपरेशन सिंदूर के सफल कामयाबी के बाद घर लौटे BSF जवान, कहा- हम लोगों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया

Monday, Jun 09, 2025-05:35 PM (IST)

Jharkhand News: ऑपरेशन सिंदूर के सफल कामयाबी के बाद गोमो लौटे बीएसएफ बटालियन 120 के जवान राजेश कुमार पासवान 35 वर्षीय को स्थानीय प्रशासन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताते चलें कि 10 मई को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन और गोलीबारी में राजेश कुमार घायल हो गए थे जिसे सैन्य अस्पताल सतवार में भर्ती कराया गया था, 15 दिनों से अधिक समय तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली जिसके बाद वह गोमो अपने ससुराल पहुंचे जहां वह कई सालो से रह रहे हैं।

गोमो पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन तोपचांची अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह, तोपचांची इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो, गोमो हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, भाजपा नेता हीरामन नायक, विकास महतो, सीवाईएम एसएन झा, पूर्व सीवाईएम बीसी मंडल, तोपचांची ब्लॉक के बड़ा बाबू महेंद्र रवानी एवं मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह, कपिल सिंह सहित सेंकी गुप्ता, श्रीकांत मंडल, आदि गणमान्य लोगों द्वारा गोमो स्टेशन पर गाजे बाजे से साथ फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया गया तथा जवान के ससुराल काली पाड़ा तक भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पहुंचाया गया जहां एक समान समारोह आयोजित कर स्थानीय महिलाओं सहित अन्य लोगों द्वारा भी जवान राजेश कुमार को सम्मानित किया गया।

इस दौरान जवान ने बताया कि हम लोगों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें पाकिस्तान के काफी जवान मारे गए हैं और उनका काफी नुकसान हुआ है। मैं घायल होने के बाद भी उन लोगों से लड़ता रहा और उन लोगों को खदेड़ कर मार गिराया गया। जवान की पत्नी किरण देवी ने बताया कि मैं काफी गौरव महसूस कर रही हूं कि मैं एक जवान फौजी की पत्नी हूं और मेरे पति पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देकर स्वस्थ होकर घर लौटे। जवान राजेश कुमार का जन्म स्थान सासाराम, जिला रोहतास, थाना दिनारा के रहने वाले हैं। उनके पिताजी का नाम राधिका राम एवं माता जी का नाम धनरोजो देवी, पत्नी किरण देवी है एवं उनके दो पुत्र है। फिलहाल वे गोमो में अपने ससुराल में रह रहे हैं, उनके ससुर जी का नाम स्वर्गीय राम प्रसाद राम है। उक्त जवान 12 वर्षों से बीएसएफ जवान के पद पर कार्यरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static