भाजपा के नेता युवा आक्रोश रैली में पुलिस को उकसाने की तैयारी करके आए थे: JMM

Monday, Aug 26, 2024-05:20 PM (IST)

रांची: भाजमुयो आक्रोश रैली में झारखंड पुलिस द्वारा भाजपा पर की गई पत्थरबाजी के आरोपों पर झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने पलटवार किया है।

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी रैली में पुलिस को उकसाने की तैयारी करके आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा उपद्रव फैलाने की थी, ताकि बलपूर्वक कार्रवाई की जाए। किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जा सकता। विनोद पांडेय ने कहा कि पुलिस ने भाजपा नेताओं के उग्र होने के बाद उन्हें नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनहित में कार्रवाई की तो अब उन्हें जबरन आरोपों के दायरे में लाया जा रहा है।

विनोद पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार से पूछने के पहले भाजपा के नेताओं को बताना चाहिए कि भाजपा ने अपने 20 साल के शासनकाल में राज्य को गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा, सांप्रदायिकता के अलावा दिया क्या है? कुछ हवा-हवाई नेता झारखंड की जमीनी स्थिति से अवगत नहीं हैं। चुनाव के बाद वे यहां नहीं दिखेंगे। वे पिकनिक मनाने आते हैं। उन्हें झारखंड के लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static