BJP Foundation Day: भाजपा ने धूमधाम से मनाया 44वां स्थापना दिवस, सभी बूथों पर सुना गया PM मोदी का संबोधन

Friday, Apr 07, 2023-10:39 AM (IST)

रांची: भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवसीय बीते गुरुवार को पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया गया। झारखंड के सभी सांगठनिक जिलों के जिला, मंडल एवं बूथों के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी का ध्वज लगाया। प्रदेश के 29 हजार बूथों में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने घरों पर ध्वज लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुना।

बूथ स्तर के हजारों कार्यकर्ताओं ने PM का संबोधन सुना
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराया एवं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किए। पार्टी का ध्वज फहराने के बाद 9.45 बजे पूर्वाह्न से राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बूथ स्तर तक के हजारों कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रदेश कार्यालय के सभागार में इस अवसर पर दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री एवं रांची की महापौर आशा लकड़ा, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सह मंत्री सूरज चौरसिया, महेश पोद्दार, सुमन कुमार, पंकज सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को दी बधाई
संबोधन के बाद मीडिया से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भारतीय जनता पार्टी ने संघर्ष और सेवा के माध्यम से सफलता के 43 वर्ष पूर्ण किए। प्रकाश ने इस अवसर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं एवं लाखों समर्थकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने में सफलता पाई है। प्रकाश ने कहा कि आज स्थापना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन कार्यकर्ताओं के लिए पाथेय है। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय के साथ भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करने के लिए संकल्पित हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static