रामनवमी के जुलूस पर रोक: भाजपा विधायक ने पूछा कि क्या झारखंड में तालिबान का शासन है?

3/22/2023 11:00:08 AM

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रामनवमी के जुलूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर बीते मंगलवार को झारखंड विधानसभा में हंगामा किया और पूछा कि क्या राज्य में तालिबान का शासन है?

ये भी पढ़ें- लातेहार में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 10 लाख का इनामी और माओवादी कमांडर चंदन गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- रालोजपा ने हेमंत सोरेन से नियुक्तियों का सिलसिला जल्द शुरू करने का किया अनुरोध

भाजपा विधायक ने की ये मांग
प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने मांग की कि हजारीबाग रामनवमी जुलूस में ‘‘डीजे'' (बड़े म्यूजिक सिस्टम) की अनुमति दी जाए। इस दौरान आक्रोशित जायसवाल ने बयान देते समय अपना कुर्ता भी फाड़ दिया। जायसवाल ने आरोप लगाया कि हजारीबाग में रामनवमी के जुलूस की 104 साल पुरानी परंपरा को जानबूझकर नष्ट करने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें- "भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्मभूमि को नमन, जिसने देश को दिया महान राष्ट्रभक्त"
ये भी पढ़ें- झारखंड में भू जल दोहन पर अंकुश के लिए भू गर्भ जल अधिनियम बनाने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन: मंत्री मिथिलेश

"क्या राज्य पर तालिबानी शासन है"?

जायसवाल ने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई जबकि उनके निर्वाचन क्षेत्र हजारीबाग में 5 लोग आमरण अनशन पर हैं और मांग कर रहे हैं कि जुलूस के दौरान ‘‘डीजे'' की अनुमति दी जाए। उन्होंने पूछा कि क्या राज्य पर तालिबानी शासन है? मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दावा किया कि हजारीबाग में ‘‘डीजे'' बजाने की मांग को लेकर धरना देने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, “ डेसिबल लिमिट को लेकर उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के आदेशों का पालन करने का निर्देश है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं - हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई। हम राम के असली भक्त हैं।” इस बीच, विधानसभा ने राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए 2 विधेयक पारित किए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static