मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार ने मुलाकात की

12/24/2021 10:54:06 AM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार ने मुलाकात कर झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

बेहार ने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में शिक्षा के विकास, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में फाउंडेशन सक्रिय भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। फाउंडेशन द्वारा झारखंड में एक विश्वविद्यालय खोलने की मंशा जाहिर की गई।

मुख्यमंत्री को बेहार ने बताया कि इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने पर लगभग 1200 से 1400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विश्वविद्यालय का कैंपस लगभग 150 एकड़ जमीन में फैला होगा। यहां विद्यार्थियों को रोजगार परक और गुणवत्ता युक्त शिक्षा दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static