झारखंड में पद्मश्री बलबीर दत्त मीडिया फैलोशिप प्रोग्राम की घोषणा

2/26/2022 4:51:49 PM

 

रांचीः झारखंड में सिटीजन फाउंडेशन एवं रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पद्मश्री बलबीर दत्त मीडिया फैलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की गई। रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र ने शनिवार को बताया कि विकास कार्य के कुशल संवाद और प्रसारण के समर्थन एवं प्रोत्साहन के लिए फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम का उद्देश्य होनहार पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट उपलब्धि के लक्ष्य को हासिल करने में प्रोत्साहित करना है। चयन के आधार पर पत्रकारिता से जुड़े 3 लोगों को फेलोशिप प्रदान की जाएगी एवं प्रति फेलो 50000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फेलोशिप की अवधि 1 वर्ष की होगी। फेलोशिप के लिए शोध के विषय जैसे कला एवं संस्कृति, लैंगिक असमानता से जुड़े विषय व झारखंड के विकास में पंचायत राज संस्थान की भूमिका। वहीं चयन के लिए चयन समिति के द्वारा जमा किए गए आवेदन की समीक्षा की जाएगी एवं आवेदकों के समूह से चुनाव किया जाएगा।

आवेदन फार्म 10 मार्च 2022 से रांची प्रेस क्लब के वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इस मौके पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ‘मंटू' समेत अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं सिटीजन फाउंडेशन के सचिव गणेश रेडी ने बताया कि आगे भी फोटोजर्नलिस्ट के लिए मीडिया फैलोशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिटीजन फाउंडेशन के नोडल अधिकारी मीडिया फैलोशिप अमन कुमार, निदेशक मानव संसाधन आमित श्रीवास्तव एवं प्रिया वरला सजल चक्रवर्ती की उत्कृष्ट भूमिका रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static