Amit Shah''s Birthday: अमित शाह का आज 61वां जन्मदिन, CM हेमंत ने दी बधाई

Wednesday, Oct 22, 2025-01:08 PM (IST)

Amit Shah's Birthday: आज यानी 22 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। आज अमित शाह 61 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर सभी नेता  गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है।

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "देश के माननीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बुधवार (22 अक्टूबर) को 61वां जन्मदिन है। उनका पूरा नाम अमित भाई अनिलचंद्र शाह, जो भारत के गृह मंत्री के पद पर वर्तमान में काबिज हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता कुसुमबेन और अनिलचंद्र शाह गुजराती दंपति थे। अमित शाह के दादा गायकवाड के बड़ौदा राज्य की एक छोटी सी रियासत मानसा में एक धनी व्यापारी (नगर सेठ) हुआ करते थे। अमित शाह देश के गृह मंत्री होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री और भाजपा के महासचिव रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह गांधी नगर से लोकसभा के सांसद चुने गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static