दिल्ली के बाद मुंबई में भी झारखंड भवन का होगा निर्माण, CM हेमंत आज करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

Monday, Oct 14, 2024-12:53 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी सोमवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बनने वाले झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे। प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री सोरेन मुंबई में निर्माण होने वाले झारखंड भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

इस तरह देश की राजधानी दिल्ली के बाद मुंबई में भी झारखंड का दूसरा झारखंड भवन होगा। मुख्यमंत्री सोरेन मुंबई में नया झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे। वो मुंबई में सेक्टर 30 ए, वाशी, नवी मुंबई, महाराष्ट्र में बनेगा। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस शिलान्यास समारोह में मंत्री रामेश्वर उरांव एवं मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थिति रहेंगे।

गौरतलब है कि बीते दिनों सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में न्यू झारखंड भवन का उद्घाटन किया था। देश की राजधानी दिल्ली में ये जगह काफी खास है। कनॉट प्लेस के बंगला साहिब रोड में इस भवन का निर्माण कराया गया है। ये बिल्डिंग बेहद खास है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां कई सरकारी कार्यालय हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मांदर-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक गीतों से की गयी थी। इस दौरान दिल्ली के जनजातीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य-गीत पेश किए। विदित हो कि पहले से झारखंड सरकार का भवन दिल्ली के बसंत विहार में स्थित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static