ACB ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रधान को रिश्वत लेते रंगेहाथो किया गिरफ्तार

2/1/2022 7:16:28 PM

धनबादः एंटी करप्शन ब्यूरो, झारखंड ने मंगलवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (हीरापुर डिवीजन), धनबाद के प्रधान लिपिक असित कुमार महथी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने आज बताया कि विभाग के ही कर्मचारी एगलुश मरांडी ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी कि वेतन में वृद्धि से संबंधित कागजात को अग्रतर करने के लिए प्रधान लिपिक रिश्वत की मांग कर रहे हैं। मामले के सत्यापन के क्रम में रिश्वत मांगने का आरोप सही पाए जाने के बाद लिपिक की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो की रणनीति के अनुसार कर्मचारी ने आज जैसे ही लिपिक को रिश्वत के तौर पर दो हजार रुपए दिए तभी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद लिपिक को एसीबी दफ्तर ले जाया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static