झारखंड में मिले कोरोना के 974 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79909

9/28/2020 11:33:58 AM

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 974 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या करीब 80 हजार पहुंच गई हैं। वहीं, 9 अन्य पॉजिटिव की मौत से कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 679 हो गया है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 22342 स्वाब सैंपल की जांच में 974 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट में बताया गया कि बोकारो में 73, चतरा में 0, देवघर में 45, धनबाद में 42, दुमका में 10, पूर्वी सिंहभूम में 226 संक्रमित मरीज मिले हैं।

वहीं इसी क्रम में गढ़वा में 55, गिरिडीह में 9, गोड्डा में 35, गुमला में 15, हजारीबाग में 17, जामताड़ा में 27, खूंटी में 7, कोडरमा में 31, लातेहार में 1, लोहरदगा में 28, पाकुड़ में 0, पलामू में 32, रामगढ़ में 14, रांची में 214, साहेबगंज में 6, सरायकेला में 35, सिमडेगा में 15 और पश्चिम सिंहभूम में 37 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 79909 हो गई है।

बता दें कि कोविड-19 के अभी 12433 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 66797 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 679 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय सूबे में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट 83.59 प्रतिशत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static