रांची के बिरसा कारा में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, फिर 73 कैदी पाए गए पॉजिटिव

Sunday, Aug 09, 2020-05:31 PM (IST)

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में फिर 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जेल सूत्रों ने बताया कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद कैदियों की कोविड जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट में 73 कैदियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित कैदियों को अन्य कैदियों से अलग करते हुए जेल में ही आइसोलेट कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि चार अगस्त को होटवार स्थित इस केन्द्रीय कारा राज्य के दो पूर्व मंत्री समेत 40 कैदी और 14 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Related News

static