झारखंड में 6 IAS अफसरों का तबादला, राहुल कुमार पुरवार बने उच्च एवं तकनीकि शिक्षा विभाग के सचिव

8/19/2022 5:09:54 PM

रांचीः झारखंड सरकार ने छह आईएएस अफसरों का तबादला किया है और इनमें से कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी।

अधिसूचना के अनुसार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार को तबादला करते हुए ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। साथ ही कुमार को अगले आदेश तक झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के अलावा झारखंड बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत राहुल कुमार पुरवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। जबकि ई गवर्नेन्स विभाग के सचिव कृपानंद झा को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।

झा अपने कार्यों के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और ई गवर्नेन्स विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं दूसरी ओर पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत चंद्रशेखर को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। जबकि आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार को अपने कार्यों के साथ-साथ रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं दूसरी ओर पर्यटन निदेशक अंजलि यादव को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद का परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कृषि विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीख को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम का अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static