गुमला में भाकपा के सब-जोनल कमांडर समेत 5 माओवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

Friday, Oct 04, 2024-10:35 AM (IST)

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) माओवादी के स्वयंभू ‘सब-जोनल कमांडर' समेत 5 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बीते बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ‘सब-जोनल कमांडर' पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें एक कार्बाइन, तीन राइफल, तीन देसी पिस्तौल और 137 कारतूस शामिल हैं। ‘सब-जोनल कमांडर' को बुधवार को जिले के अंजन हिरणखंड जंगल से गिरफ्तार किया गया।

दक्षिणी छोटानागपुर मंडल के उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने संवाददाताओं को बताया, “उसकी (सब-जोनल कमांडर) जुटाई गई जानकारी के आधार पर चार अन्य माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने बताया, “पिछले तीन वर्षों में जिले में कई माओवादी या तो मारे गए हैं या फिर गिरफ्तार किए गए हैं।” 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static