धनबाद के 3 युवकों  का मुंबई में अपहरण, मांगी 3 करोड़ की फिरौती

Saturday, May 03, 2025-09:19 AM (IST)

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां के तीन युवकों को मुंबई में किडनैप कर लिया गया है। इतना ही नहीं आरोपियों की तरफ से 3 करोड़ रुपए फिरौती भी मांगी गई है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरोज महतो 26 अप्रैल को बोकारो के दुग्धा स्थित चंदवाडीह के मुखिया चंदन सिंह के घर गए थे। वहां से मुखिया का ड्राइवर उन्हें रांची हवाई अड्डा लेकर गया जहां से वे मुंबई के लिए निकल गए। इसके बाद 29 अप्रैल को सरोज महतो ने अपने भाई मनोज महतो को फोन कर बताया कि दो अन्य लोगों के साथ उसको किसी ने किडनैप कर लिया। उनको बंधक बना कर रखा हुआ। किडनैपर्स 3 करोड़ की  फिरौती की मांग कर रहे हैं। 

वहीं इस मामले में सरोज महतो के भाई मनोज महतो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की एक विशेष टीम मुंबई रवाना  हो गई है।
फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static