साहिबगंज में 4.12 लाख के जाली नोट के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Tuesday, Apr 15, 2025-01:19 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज में रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद की है। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जाली करंसी के साथ बरहरवा स्टेशन पर पहुंच रहे है। वहीं रेलवे पुलिस ने उक्त सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर सघन छापेमारी अभियान शुरू किया। वहीं रेलवे पुलिस ने इस दौरान दो लोगों को 4 लाख 12 हजार रुपए की जाली करंसी के साथ पकड़ा। सभी नोट 500-500 रुपये के हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान तीर्थ सिंह और इंद्रप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो कि पंजाब के रहने वाले है।
वहीं पुलिस पूछताछ में दोनों गिरफ्तार तस्करों ने इस धंधे में शामिल एक और शख्स का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस द्वारा बरहरवा निवासी कालू घोष को भी गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में गहनता से जुट गई। वहीं पुलिस इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि तस्करों द्वारा जाली करंसी को अन्य राज्यों में खपाने की योजना थी।