झारखंड में मिले CORONA के 230 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 1,08,388

11/27/2020 10:28:02 AM

 

रांचीः झारखंड में कोरोना के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3 और व्यक्तियों की मौत हुई, जिसके चलते राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 961 हो गई है। साथ ही संक्रमण के 230 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,08,388 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के 1,08,388 संक्रमितों में से अब तक 1,05,258 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अतिरिक्त 2,169 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

वहीं अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 17,598 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 230 संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों में रांची में 64, धनबाद में 25, पूर्वी सिंहभूम में 32 और बोकारो में 20 संक्रमित पाए गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static