दर्दनाक हादसा: कोयना नदी पार करते समय 2 लोगों की डूबने से मौत, एक लापता

Tuesday, Sep 01, 2026-11:39 AM (IST)

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोयना नदी पार करते समय दो लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

छोटानागरा थाने के प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि बहदा गांव के रहने वाले आदिवासी दंपति एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रविवार शाम घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव में वे बह गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया, जो देर रात तक जारी रहा। 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार रात प्यारी सिधू (45) का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि उनके पति बोसेन सिधू (55) का शव सोमवार सुबह मिला। उन्होंने बताया कि लापता महिला की तलाश अभी जारी है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की मदद मांगी गई है। पुलिस ने बताया कि बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static