झारखंड में सामने आए कोरोना के 189 नए पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 3963

7/14/2020 11:05:37 AM

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में सोमवार को वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस के 189 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3963 हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से सोमवार देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिलों में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 4152 लोगों के स्वाब सैंपल की जांच में 189 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में एक, चतरा में दो, देवघर में बीस, धनबाद में छह, पूर्वी सिंहभूम में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं।

वहीं इसी क्रम में गढ़वा में पांच, गिरिडीह में छह, गोड्डा में दो, हजारीबाग में 39, जामताड़ा में दो, खूंटी में एक, कोडरमा में छह, लोहरदगा में चार, पाकुड़ में बीस, पलामू में दो, रामगढ़ में बीस, रांची में चालीस, साहेबगंज में दो, सिमडेगा में तीन और पश्चिम सिंहभूम में तीन कोविड-19 पॉजिटिव मरीज मिले है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static