रांची: सदर अस्पताल में 7 चिकित्सक सहित 12 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

4/9/2021 6:37:39 PM

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। राजधानी रांची के सदर अस्पताल के सात चिकित्सक और पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा को बंद कर दी गई है।

सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. एस मंडल ने यहां बताया कि अस्पताल को पूरी तरह से कोविड इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल बना रहे हैं इसलिए ओपीडी अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। केवल इमरजेंसी वाले मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।

वहीं, कोविड मरीजों के लिए बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा कोरोना के मरीजों को एडमिट कर उनका इलाज किया जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static