Women’s World Cup 2025 Final: साउथ अफ्रीका को हराकर भारत की शेरनियों ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर आया जश्न का तूफान!

Monday, Nov 03, 2025-07:12 AM (IST)

Women’s World Cup 2025 Final: रविवार 2 नवंबर 2025 का दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। ICC Women’s Cricket World Cup 2025 के फाइनल में Team India Women ने South Africa Women को 52 रनों से मात देकर नया इतिहास रच दिया। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि जुनून, जज़्बे और हिम्मत की कहानी है।

पहली बार महिला विश्व कप जीतने के बाद #WomenInBlue, #ChampionsIndia और #INDvsSAFinal जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह जश्न का माहौल है।

Shafali Verma और Smriti Mandhana की जोड़ी ने दिखाई क्लास

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। Shafali Verma (87 रन) और Smriti Mandhana ने टीम को मज़बूत नींव दी। भारतीय बल्लेबाजों ने मिलकर स्कोर बोर्ड पर 298/7 का बड़ा टारगेट खड़ा किया।

जैसे ही शेफाली का छक्का आसमान में उड़ा, वैसे ही #ShafaliVerma और #SmritiMandhana सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। फैंस ने लिखा –

“आज भारतीय महिला क्रिकेट ने नया मुकाम हासिल किया है, अब हर बेटी कहेगी — Yes, I can!”

सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल

जैसे ही भारत ने मैच जीता, वैसे ही Twitter, Instagram और Facebook पर जश्न का तूफान आ गया। हर जगह भारतीय टीम की तारीफों की बौछार –

“इतिहास बन गया!”, “सपनों को हकीकत में बदला”, “शेरनियों ने दिखाया असली दम!”

कई यूजर्स ने इसे ‘Historic Night for Indian Women Cricket’ बताया।

Laura Wolvaardt की century भी नहीं बचा सकी साउथ अफ्रीका को

साउथ अफ्रीका की कप्तान Laura Wolvaardt ने जरूर संघर्ष किया और शानदार 101 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी।

Deepti Sharma ने शानदार गेंदबाजी करते हुए Laura को आउट किया और मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 246 रनों पर सिमट गई और भारत ने 52 रनों से वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

भारत की जीत के बाद हर ओर एक ही आवाज – “शेरनियों की जय हो!”

मैदान पर तिरंगा लहराया, टीम के चेहरे पर जीत की चमक और दर्शकों की आंखों में गर्व के आंसू थे। भारत ने इस जीत के साथ महिला क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static