भागवत गीता का पाठ सुनने के बहाने प्रेमी से मिलने पहुंची महिला, पति को हुई भनक तो मारी गोली

11/18/2021 5:16:54 PM

पटनाः बिहार के पटना जिले में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक पत्नी अपने पति से झूठ बोलकर अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। हद तो तब हो गई जब बुधवार को वह श्रीमद् भागवत गीता का पाठ सुनने जा रही हूं ऐसा कहकर घर से निकली और प्रेमी से मिलने चली गई। इस बात की खबर जब उसके पति को हुई तो उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र की है। सोनू कुमार का विवाह 2012 में हुआ था उनके 2 बच्चे भी हैं। दोनों पति पत्नी खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे, इसी क्रम मे सोनू की बीवी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। वह अक्सर उससे मिलने के लिए जाती थी। वहीं गांव में श्रीमद् भागवत गीता की कथा का आयोजन हुआ था। युवती इसी बात का बहाना बनाकर घर से निकली और प्रेमी से मिलने चली गई।

इस दौरान के कुछ लोगों ने महिला को प्रेमी से मिलते हुए देख लिया और सोनू को बता दिया। जब महिल घर वापस आई तो सोनू ने उससे इस बारे में पूछताछ की लेकिन महिला ने तब भी झूठ ही कहा। इसके बाद सोनू ने बिना कुछ सुने महिला के कान पर बंदूक रखी और गोली चला दी जिससे उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद सोनू मौके से फरार हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static