जनरल बोगी में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी मां, महिला यात्रियों ने ''मसीहा'' बनकर कराई डिलीवरी

Wednesday, Feb 11, 2026-02:09 PM (IST)

बिहार डेस्क : बुधवार की सुबह साउथ बिहार एक्सप्रेस की एक सामान्य बोगी में एक गर्भवती महिला ने ट्रेन के अंदर ही एक नन्हीं परी को जन्म दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना झाझा स्टेशन पर सुबह की है, जब ट्रेन वहां कुछ समय के लिए रुकी थी। पटना की रहने वाली खुशबू कुमारी रायपुर से अपने घर लौट रही थीं। वे अपने दो छोटे बच्चों के साथ ट्रेन में अकेली सफर कर रही थीं। सफर के दौरान उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा (Labor Pain) शुरू हो गई। जैसे ही नवजात की पहली किलकारी गूंजी, पूरे डिब्बे में खुशी की लहर दौड़ गई और तालियां बजनी शुरु बन गई।

महिला यात्रियों ने 'मसीहा' बनकर कराई डिलीवरी

जब खुशबू की हालत गंभीर होने लगी, तब बोगी में मौजूद अन्य महिला यात्रियों ने न केवल साहस दिखाया बल्कि मानवता की मिसाल देते हुए खुशबू की मदद की। चादरों का घेरा बनाकर अस्थायी डिलीवरी वार्ड तैयार किया गया। रेलकर्मियों को सूचना मिलते ही वे भी सक्रिय हुए।  झाझा स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही महिला ने नवजात को जन्म दिया।

किलकारी गूंजते ही खुशनुमा हुआ माहौल

जैसे ही सुरक्षित प्रसव हुआ, पूरी बोगी में तनाव का माहौल राहत और खुशी में बदल गया। नवजात और मां दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बाद में रेल अधिकारियों की मदद से उन्हें आगे की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। अकेले सफर कर रही खुशबू के लिए अनजान सह-यात्री इस मुश्किल घड़ी में मसीहा बनकर सामने आए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static