पति ने खेत बेचकर पत्नी के अकांउट में डाले थे 39 लाख रुपए, महज 11 रुपए छोड़ प्रेमी संग हुई फरार

Tuesday, Aug 24, 2021-04:44 PM (IST)

पटनाः रिश्ता चाहे कैसा भी हो विश्वास की बुनियाद पर टिका होता है। पति पत्नी का रिश्ता भी इनमे सें एक है जो विश्वास की डोर में बंधा होता है। लेकिन दोनों में एक भी धोखा दे जाए ये रिश्ता पलों में टूट जाता है। ऐसा ही मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पैसों के लालच और प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक महिला अपने पति की जमा पूंजी बटोरकर प्रेमी संग फरार हो गई। हैरानी की बात यह कि महिला ने अकाउंट में महज 11 रुपए छोड़कर बाकी सभी पैसों की निकासी कर ली।

दरअसल, पूरा मामला पटना के बिहटा थाना का है। बताया जा रहा है कि 14 वर्ष पूर्व बिहटा के कौड़िया निवासी ब्रज किशोर सिंह की शादी भोजपुर के बरहरा थाने के बिंद गांव की प्रभावती देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए और ब्रजकिशोर काम धंधे की तलाश में गुजरात चले गए। वहीं पत्नी बच्चों के साथ एक किराए के मकान में रहने लगी। इसी बीच ब्रजकिशोर ने अपने खेत को बेचकर 39 लाख रुपए अपनी पत्नी के बैंक अकाउंट में जमा करवा दिए। इन रुपयों से नया मकान लेने की चाह में ब्रजकिशोर दो दिन पहले अपने गांव पहुंचे। उन्होंने देखा कि जिस मकान में उनकी पत्नी रहती थी, वहां ताला लगा हुआ है और पत्नी भी गायब है।

जब ब्रजकिशोर ने मकान मालिक से पूछा तो उन्होंने बताया कि प्रभावती देवी अपने एक बच्चे को लेकर सोमवार की सुबह घर से निकल गई थी। वहीं इसके बाद ब्रजकिशोर थाना पहुंचे और अपनी ही पत्नी प्रभावती देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिहटा थाना के अनुसंधानकर्ता राजेश्वर पंडित ने बताया कि जांच के दौरान पता है कि प्रभावती देवी का किसी दूसरे से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने डेहरी निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट में 26 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं, जबकि 13 लाख रुपए चेक द्वारा निकालने के सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static