नालंदा में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो रिक्शा, महिला की मौत, 5 अन्य घायल

5/9/2021 12:54:12 PM

राजगीरः बिहार में नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र में शनिवार को ऑटो रिक्शा के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे तभी रसुला पुल के समीप ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ऑटो रिक्शा चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान जिले के वेन थाना क्षेत्र के कीर्तिपुर गांव निवासी मीना देवी के रूप में की गई है। घायलों को परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static