अपहरण केस में छापेमारी करने पहुंची पुलिस, महिला की चली गई जान; परिजनों ने लगा दिया ये गंभीर आरोप.....जानें क्या है मामला

Saturday, Jun 14, 2025-04:23 PM (IST)

पटना (संजीव कुमार): बिहार के पटना से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई।  

मृतका के परिजनों ने लगाया ये आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के दुल्हिनबाजार की है। मृतका की पहचान राधिका देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ही उनकी हत्या की है। पुलिस अपहरण के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी, इसी दौरान यह घटना हुई। मृतका की बहू जीरा कुमारी ने बताया कि रात में पुलिस उनके घर आई थी और उन्होंने उनकी सासू मां को मारा, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस की कार्रवाई

बता दें कि चार दिन पूर्व दुल्हिनबाजार थाने में एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था, लेकिन बाद में जांच के बाद मामला सही पाया गया और थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया। उसके बाद मामला दर्ज हुआ और पुलिस आरोपी की तलाश में शुक्रवार की रात को मृतक महिला के घर पर गई थी। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static