बक्सर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला और 3 बच्चों की मौत, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
1/27/2022 3:02:32 PM

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, घटना दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है या फिर यह हादसा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

क्वाड के प्लान ने बढ़ाई चीन की बौखलाहट, जिनपिंग ने 8 देशों की यात्रा पर भेजे विदेश मंत्री वांग

Good Morning: शुभ लाभ के लिए सुबह उठते ही देखें अपने शरीर का ये अंग

UP: फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, SOG के हत्थे चढ़े 8 शातिर, भारी मात्रा में असलहे बरामद

ताजिकिस्तान में NSA डोभाल बोले-''भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ''