क्या फिर से BJP में शामिल होंगे नीतीश! Amit Shah ने CM नीतीश को दी थी राज्यपाल बदले जाने की जानकारी
2/13/2023 6:12:29 PM

पटनाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों के पदों में फेरबदल किया। वहीं बिहार के राज्यपाल हटाए जाने की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही सीएम नीतीश कुमार को दे दी थी। इस बात का खुलासा खुद नीतीश कुमार ने किया हैं।
"अभी परसों ही गृह मंत्री जी ने हमें इसकी सूचना दी थी"
दरअसल, नीतीश कुमार ने आज ‘समाधान यात्रा' के क्रम में औरंगाबाद जिले में अलग-अलग विभाग के तहत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। इसके बाद संवाददाताओं बातचीत के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि अभी परसों ही गृह मंत्री अमित शाह जी ने हमें फोन कर इसकी सूचना दी थी। उन्होंने इस संबंध में बताया था। तब हमने कहा कि ठीक है...उन्हीं को राज्यपाल बनाइए। आगे उन्होंने कहा कि अब राज्यपाल फागू चौहान जा रहे हैं। अभी तो उनका साढ़े तीन साल ही हुआ था..और अब वे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी राज्यपाल 5 साल तक रह ही नहीं रहा।
बिहार के 41वें राज्यपाल होंगे आर्लेकर
बता दें कि फागू चौहान ने बिहार के राज्यपाल के तौर पर साढ़े 3 साल का कार्यकाल पूरा किया है। उनको 29 जुलाई 2019 को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वहीं हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) को बिहार का नया गवर्नर बनाया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल होंगे। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 13 जुलाई 2021 को हिमाचल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। नए राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर गोवा के विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं और यह बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन

पहली बार रखने जा रहे हैं Radha Ashtami का व्रत, तो जाने लें ये नियम