VIDEO: नाबालिग से सामूहिक छेड़खानी करने वालों पर कब होगा एक्शन, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Friday, May 22, 2026-03:25 PM (IST)

Samastipur: समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके घर के बगल में रहने वाली एक महिला उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गई, जहां कुछ युवक पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि युवकों ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती छेड़खानी की। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static